Get App

Delhi Blast: क्या आपकी इंश्योरेंस पॉलिसी आंतकी हमले में हुए नुकसान को कवर करती है?

भारत की सभी नॉन-लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों ने मिलकर अप्रैल 2002 में इंडियन मार्केट टेररिज्म रिस्क इंश्योरेंस पूल (IMTRIP) की शुरुआत की थी। 9/11 के आतंकी हमलों के बाद इंटरनेशनल रीइंश्योरेंस के टेररिज्म कवरेज वापस लेने के बाद ऐसा हुआ था। IMTRIP का प्रंबंधन GIC Re करती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 11, 2025 पर 6:01 PM
Delhi Blast: क्या आपकी इंश्योरेंस पॉलिसी आंतकी हमले में हुए नुकसान को कवर करती है?
इंश्योरेंस कंपनियां किसी एक लोकेशन पर सिर्फ 2,000 करोड़ रुपये तक का टेररिज्म कवर देती हैं।

दिल्ली में लाल किले के करीब 10 नवंबर को कार धमाके में कम से कम 8 लोगों की मौत की हो गई। 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। जांच एजेंसिया इस धमाके की जांच कर रही हैं। सवाल है कि क्या रेगुलेर इंश्योरेंस पॉलिसी इस तरह के धमाकों में होने वाले नुकसान को कवर करती है?

सभी इंश्योरेंस पॉलिसीज आतंकी हमलों को कवर नहीं करती

यह जान लेना जरूरी है कि सभी Insurance Policies आतंकी हमलों में हुए नुकसान को कवर नहीं करती हैं। कई पॉलिसीज में पॉलिसीहोल्डर को आतंकी हमलों के कवर के लिए अलग से राइडर लेना पड़ता है। कुछ लोग इसके लिए अलग पॉलिसी खरीदते हैं, जिसमें सिर्फ आतंकी घटना से कवर शामिल होता है।

इंडियन मार्केट टेररिज्म रिस्क इंश्योरेंस पूल से होता है पेमेंट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें