Get App

Dhanteras Gold Price 2025: पिछले साल से 60% ऊपर है गोल्ड, साल 2026 में 1.50 लाख होगा गोल्ड

भारत में 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1,32,700 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,21,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। अब सबसे बड़ा सवाल है कि अगली दिवाली तक सोने का भाव क्या होगा? क्या अगले साल तक सोना फिर 60 फीसदी तक का रिटर्न देगा?

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 17, 2025 पर 5:56 PM
Dhanteras Gold Price 2025: पिछले साल से 60% ऊपर है गोल्ड, साल 2026 में 1.50 लाख होगा गोल्ड
Dhanteras 2025: धनतेरस से पहले ही सोने ने निवेशकों को बड़ी खुशखबरी दी है।

Dhanteras 2025: धनतेरस से पहले ही सोने ने निवेशकों को बड़ी खुशखबरी दी है। साल 2025 में अब तक सोने की कीमतों में 60% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। अब सबसे बड़ा सवाल है कि अगली दिवाली तक सोने का भाव क्या होगा? क्या अगले साल तक सोना फिर 60 फीसदी तक का रिटर्न देगा? सोना रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुका है। फिलहाल भारत में 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1,32,700 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,21,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

साल 2025 में सोने की तेजी के पीछे कई वजहें हैं। वैश्विक अस्थिरता, रुपया कमजोर होना, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें और केंद्रीय बैंकों द्वारा लगातार सोने की खरीद सोने को तेजी देने का बड़ा कारण हैं।

भारत में धनतेरस को सोना खरीदने का सबसे शुभ दिन माना जाता है। इस दिन लाखों लोग सोना-चांदी खरीदते हैं। भारतीयों के लिए सोना सिर्फ गहने नहीं, बल्कि एक सुरक्षित निवेश है। इसी वजह से भारतीय परिवारों के पास करीब 3 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा का निजी सोना जमा बताया जाता है।

ब्रोकरेज फर्म एक्सिस डायरेक्ट के मुताबिक पिछले धनतेरस से अब तक सोने ने लगभग 60% का शानदार रिटर्न दिया है, जो शेयर बाजार के Nifty 50 इंडेक्स से कहीं बेहतर है। रिपोर्ट के अनुसार, सोने की कीमतों में यह उछाल ब्याज दरों में गिरावट, बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, केंद्रीय बैंकों की भारी खरीद और आर्थिक अनिश्चितता की वजह से आया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें