सेबी ने डिजिटल गोल्ड में निवेश करने वाले निवेशकों को सावधान किया है। मार्केट रेगुलेटर ने 8 नवंबर को स्टेटमेंट इश्यू किया। इसमें उसने डिजिटल गोल्ड में निवेश के खतरों के बारे में बताया। दरअसल, पिछले कुछ समय से डिजिटल गोल्ड में इनवेस्टर्स की दिलचस्पी बढ़ी है। मार्केट रेगुलेटर ने कहा कि यह प्रोडक्ट किसी तरह के रेगुलेशन के तहत नहीं आता है। इस वजह से इसमें निवेश करना रिस्की है। सेबी ने निवेशकों को गोल्ड ईटीएफ जैसे प्रोडक्ट्स में निवेश करने की सलाह दी, जो पूरी तरह रेगुलेटेड हैं।
