Get App

EPS पेंशनर्स को इस तारीख तक जमा करना है अपना डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, वरना पेंशन मिलने में होगी दिक्कत

Life Certificate: पेंशनर्स को अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना जरूरी होता है ताकि उन्हें समय पर अपनी पेंशन मिलती रहे। सभी पेंशनर्स को 30 नवंबर तक अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना जरूरी होता है। अगर वह ऐसा नहीं करते तो उन्हें पेंशन मिलने में दिक्कतें हो सकती हैं। EPS पेंशनर्स क भी 30 नवंबर 2023 तक अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 23, 2023 पर 4:57 PM
EPS पेंशनर्स को इस तारीख तक जमा करना है अपना डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, वरना पेंशन मिलने में होगी दिक्कत
पेंशनर्स को अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना जरूरी होता है ताकि उन्हें समय पर अपनी पेंशन मिलती रहे।

Life Certificate: पेंशनर्स को अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना जरूरी होता है ताकि उन्हें समय पर अपनी पेंशन मिलती रहे। सभी पेंशनर्स को 30 नवंबर तक अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना जरूरी होता है। अगर वह ऐसा नहीं करते तो उन्हें पेंशन मिलने में दिक्कतें हो सकती हैं। EPS पेंशनर्स क भी 30 नवंबर 2023 तक अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना है।

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के फायदे

पेंशनर्स के लिए सरकार का डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र योजना का उद्देश्य यही है कि पेंशनर्स को फिजिकली बैंक में जाकर लाइफ सर्टिफिकेट न देना पड़ें। वह घर बैठे अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सके। कई बार पेंशनर्स के लिए ब्रांच जाकर लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना मुश्किल हो जाता है।

आप अपने आधार नंबर और बायोमेट्रिक्स का इस्तेमाल कर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं। फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी के माध्यम से डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र को ध्यान में रखते हुए, अब यह संभव है कि प्रत्येक नागरिक घर से एंड्रॉइड स्मार्टफोन या बैंक शाखा का इस्तेमाल करके डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सके।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें