धनतेरस 29 अक्टूबर को है। इसके साथ ही दिवाली के त्याहोर की शुरुआत हो जाएगी। धनतेरस पर गोल्ड ज्वैलरी या कॉइन खरीदना शुभ माना जाता है। कई लोग इस मौके पर चांदी के सिक्के खरीदते हैं। कहा जाता है कि धनतेरस पर गोल्ड या सिल्वर खरीदने से घर-परिवार में समृद्धि आती है। अगर आप 29 अक्टूबर यानी मंगलवार को गोल्ड या सिल्वर खरीदने जा रहे हैं तो मनीकंट्रोल आपको बता रहा है कहां कितना डिस्काउंट मिल रहा है।
