Get App

दिवाली-धनतेरस पर खरीदना चाहिए 9 कैरेट गोल्ड? क्या 9 कैरेट बेचना है आसान, जानिये हॉलमार्किंग नियम

Gold Hallmarking: जुलाई 2025 में केंद्र सरकार ने 9 कैरेट सोने के गहनों की हॉलमार्किंग की मंजूरी दे दी। अब 9 कैरेट गोल्ड भी 24K, 23K, 22K, 20K, 18K और 14K गोल्ड की तरह आधिकारिक रूप से मान्यता प्राप्त गोल्ड केटेगरी में शामिल हो गया है

Edited By: Sheetalअपडेटेड Oct 15, 2025 पर 4:11 PM
दिवाली-धनतेरस पर खरीदना चाहिए 9 कैरेट गोल्ड? क्या 9 कैरेट बेचना है आसान, जानिये हॉलमार्किंग नियम
Gold Hallmarking: जुलाई 2025 में केंद्र सरकार ने 9 कैरेट सोने के गहनों की हॉलमार्किंग की मंजूरी दे दी।

Gold Hallmarking: जुलाई 2025 में केंद्र सरकार ने 9 कैरेट सोने के गहनों की हॉलमार्किंग की मंजूरी दे दी। अब 9 कैरेट गोल्ड भी 24K, 23K, 22K, 20K, 18K और 14K गोल्ड की तरह आधिकारिक रूप से मान्यता प्राप्त गोल्ड केटेगरी में शामिल हो गया है। यानी, जब आप 9 कैरेट गोल्ड की ज्वैलरी खरीदने जाओगे, तो हॉलमार्क ज्वैलरी मिलेगी। हॉलमार्क ज्वैलरी के कारण इसे बेचना भी आसान होगा। कम शुद्धता वाला यह सोना सस्ता होता है। 9 कैरेट गोल्ड उन लोगों के लिए एक विकल्प बनकर उभरा है जो ज्यादा कैरेट का सोना खरीदने में सक्षम नहीं हैं। धनतेरस और दिवाली जैसे त्योहारों के बीच ये सवाल खड़ा हो गया है कि क्या 9 कैरेट गोल्ड अब निवेश का नया ऑप्शन बनेगा?

सस्ता लेकिन क्या सही?

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक कई निवेशक अब कम कैरेट का सोना खरीद रहे हैं ताकि उन्हें सोने की एसेट क्लास में हिस्सा मिल सके। 24K सोने की कीमतें बहुत ऊंची हैं, इसलिए कई खरीदार 14K या यहां तक कि 9K गोल्ड की ज्वैलरी खरीद रहे हैं।

निवेश के लिहाज से कितना सही है 9K गोल्ड?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें