Get App

फ्लाइट में अपनी पसंदीदा सीट के लिए एक्स्ट्रा पैसे चुकाते हैं? फ्री सीट सेलेक्शन के लिए अपनाएं ये 5 तरीके

आम तौर पर कंपनियां अपनी पसंदीदा सीट को सेलेक्ट करने के लिए पैसेंजर से एक्स्ट्रा चार्ज लेती हैं। लेकिन, ऐसे कई तरीके हैं, जिससे इसके लिए अतिरिक्त फीस चुकाने से बचा जा सकता है। ज्यादा हवाई यात्रा करने वाले लोगों को इन तरीकों का इस्तेमाल करना चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 02, 2024 पर 5:57 PM
फ्लाइट में अपनी पसंदीदा सीट के लिए एक्स्ट्रा पैसे चुकाते हैं? फ्री सीट सेलेक्शन के लिए अपनाएं ये 5 तरीके
सभी एयरलाइंस कंपनियां सीट के लिए ग्राहकों से पैसे चार्ज नहीं करती हैं।

क्या आप फ्लाइट में अपनी पसंद की सीट के लिए एक्स्ट्रा पैसे चुकाते हैं? ऐसे कई तरीके हैं, जिससे आपको अपनी पसंद की सीट के लिए अलग से पैसे चुकाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप सफर के लिए ऐसी एरलाइंस का चुनाव कर सकते हैं, जो मुफ्त में पंसद की सीट चुनने का मौका देती हैं। आप सीट सेलेक्शन विंडो खुलने का इंतजार कर सकते हैं, जो आम तौर पर फ्लाइट के 24-48 घंटे पहले खुलता है। एयरलाइंस के फ्रीक्वेंट फ्लायर प्रोग्राम ज्वाइन कर भी भी सीट के लिए एक्स्ट्रा चार्ज चुकाने से बच सकते हैं। आइए इन तरीकों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

1. फ्री सीट सेलेक्शन वाली एयरलाइंस का चुनाव करें

सभी एयरलाइंस कंपनियां (Airlines) सीट के लिए ग्राहकों से पैसे चार्ज नहीं करती हैं। बजट एयरलाइंस (Budget Airlines) अक्सर सीट सेलेक्शन के लिए एक्स्ट्रा (Extra Charge for Seat Selection) पैसे लेती हैं। लेकिन, फुल सर्विस एयरलाइंस इसके लिए अलग से पैसे नहीं लेती हैं। उदाहरण के लिए एयर इंडिया जैसी एयरलाइंस अक्सर घरेलू उड़ान में चेक-इन के दौरान फ्री सीट सेलेक्शन ऑफर करती हैं।

2. फ्री सीट विंडो खुलने का करें इंतजार

ज्यादातर एयरलाइंस फ्लाइट के 24 से 48 घंटे पहले फ्री सीट सेलेक्शन की सुविधा देती हैं। वेब चेक-इन विंडो खुलने पर यह उपलब्ध होता है। एयरलाइंस उन सीट्स को ओपन करती हैं जो पहले फीस पेमेंट के लिए रिजर्व रखी गई थीं। इसलिए वेब चेक-इन खुलते ही लॉग-इन कर आप इस मौके का फायदा उठा सकते हैं। वेब-चेक इन विंडो खुलते ही चेक-इन करने पर अपनी पसंद की सीट फ्री में मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें