Get App

अभी 10 लाख रुपये कहां इनवेस्ट करने में होगा जबर्दस्त मुनाफा, जानिए Rushabh Desai का जवाब

Rupee With Rushabh Investment के फाउंडर Rusabh Desai का कहना है कि अगर आपका पोर्टफोलियो अच्छी तरह से डायवर्सिफायड है तो आपको मार्केट के उतार-चढ़ाव से घबराने की जरूरत नहीं है। मार्केट में गिरावट आने पर आपको निवेश के बारे में सोचना चाहिए। यह लंबी अवधि में शानदार पैसे बनाने के लिए सबसे बड़ा मंत्र है

Curated By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Feb 27, 2023 पर 12:12 PM
अभी 10 लाख रुपये कहां इनवेस्ट करने में होगा जबर्दस्त मुनाफा, जानिए Rushabh Desai का जवाब
देसाई ने कहा कि शेयरों में इनवेस्टमेंट शुरू करने के लिए यह बहुत अच्छा समय है। शेयर बहुत सस्ते नहीं हैं। लेकिन, कीमतें ज्यादा भी नहीं हैं।

अगर आपने स्टॉक मार्केट (Stock market) की सबसे बड़ी तेजी और सबसे बड़ी गिरावट देखी है तो फिर आप बाजार को समझने लगते हैं। Rupee With Rushabh Investment के Rusabh Desai ऐसे लोगों में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में की थी। जब ग्लोबल फाइनेंशियल क्राइसिस (Global Financial Crisis) शुरू हुई थी। शेयर बाजार में भी बहुत बड़ी गिरावट आई थी। उस वक्त भी लंबी अवधि के कुछ निवेशकों ने सस्ते भाव पर शेयर खरीदे थे। आज उनके पास पैसा ही पैसा है। देसाई का कहना है कि अगर आप लंबी अवधि के निवेशक हैं तो बाजार की गिरावट से आको घबराना नहीं चाहिए। मनीकंट्रोल से बातचीत में उन्होंने इनवेस्टमेंट के बारे में खुलकर बातचीत की। उन्होंने यह भी बताया कि अभी किस सेक्टर की कंपनियों पर दांव लगाने से शानदार मुनाफा हो सकता है।

स्टॉक मार्केट में एंट्री का अच्छा समय

देसाई ने कहा कि शेयरों में इनवेस्टमेंट शुरू करने के लिए यह बहुत अच्छा समय है। शेयर बहुत सस्ते नहीं हैं। लेकिन, कीमतें ज्यादा भी नहीं हैं। अगर आपके पास बड़ा अमाउंट है तो एक बार में पूरे पैसे को इनवेस्ट करने के बजाय आपको धीरे-धीरे शेयरों में निवेश करना ठीक रहेगा। लेकिन, आपको यह ध्यान में रखना होगा कि आपका नजरिया लंबी अवधि का होना चाहिए। अगर आपका पोर्टफोलियो डायवर्सिफायड है तो फिर बाजार में गिरावट से आपको डरने की जरूरत नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें