Get App

डीएसपी एमएफ ने लॉन्च किया निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स फंड, क्या आपको निवेश करना चाहिए?

यह न्यू फंड ऑफर (एनएफओ) 14 फरवरी को निवेश के लिए खुल गया है। यह 28 फरवरी को बंद हो जाएगा। यह फंड सबसे बड़े चार प्राइवेट बैंकों के शेयरों में निवेश करेगा। निफ्टी बैंक इंडेक्स में इन बैंकों का वेटेज करीब 80 फीसदी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 14, 2025 पर 6:26 PM
डीएसपी एमएफ ने लॉन्च किया निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स फंड, क्या आपको निवेश करना चाहिए?
एक्सपर्ट्स की मानें तो वे Mutual Fund इनवेस्टर्स को सावधानी बरतने और बड़े निवेश से बचने की सलाह दे रहे हैं।

डीएसपी म्यूचुअल फंड ने निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स फंड लॉन्च किया है। यह ओपन-एंडेड स्कीम है, जो निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स को ट्रैक करेगा। यह फंड इनवेस्टर्स को प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर की ग्रोथ का फायदा उठाने का मौका देता है। यह न्यू फंड ऑफर (एनएफओ) 14 फरवरी को निवेश के लिए खुल गया है। यह 28 फरवरी को बंद हो जाएगा।

सिप के जरिए भी कर सकते हैं निवेश

निवेशक इस एनएफओ में एकमुश्त या SIP के जरिए निवेश कर सकते हैं। यह फंड सबसे बड़े चार प्राइवेट बैंकों के शेयरों में निवेश करेगा। निफ्टी बैंक इंडेक्स में इन बैंकों का वेटेज करीब 80 फीसदी है। इन बैंकों पर ग्राहकों का ट्रस्ट है। इन्हें कैपिटल जुटाने में दिक्कत नहीं आती है। ये बड़े आकार के बैंक हैं, जिससे इन्हें ग्रोथ हासिल करने में दिक्कत नहीं आती है। पिछले दो दशकों में इंडिया की बैंकिंग सेक्टर ग्रोथ में प्राइवेट बैंकों का बड़ा योगदान रहा है।

बैंकिंग सेक्टर में निवेश का अच्छा मौका

सब समाचार

+ और भी पढ़ें