Get App

Electricity Bill Hike: तमिलनाडु में बिजली की कीमतों में बढ़ोतरी, DMK सरकार ने लोगों पर डाला 4.83% महंगाई का बोझ

Electricity Bill Hike: 401 यूनिट से 500 यूनिट तक इस्तेमाल करने पर बिजली उपभोक्ता को 6 रुपए 15 पैसे से बढ़ाकर 6 रुपए 45 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से बिल का भुगतान करना होगा। वहीं, 501 यूनिट से 600 यूनिट तक बिजली यूज करने पर 8 रुपए 15 पैसे से बढ़ाकर 8 रुपए 55 पैसे का बिल भुगतान करना होगा

Akhileshअपडेटेड Jul 16, 2024 पर 10:59 AM
Electricity Bill Hike: तमिलनाडु में बिजली की कीमतों में बढ़ोतरी, DMK सरकार ने लोगों पर डाला 4.83% महंगाई का बोझ
Electricity Bill Hike: तमिलनाडु की स्टालिन सरकार ने बिजली के बिलों में 4.83% तक का इजाफा कर दिया है

Electricity Bill Hike in Tamil Nadu: तमिलनाडु में बिजली की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की गई है। तमिलनाडु विद्युत विनियामक आयोग (TNERC) ने घरेलू और अन्य सभी उपभोक्ताओं के लिए 4.83 फीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा की है। TNERC ने कहा कि राज्य में यह बढ़ोतरी कंज्यूमर प्राइस इंफ्लेशन (CPI) के अनुसार की गई है। नया टैरिफ आदेश इस साल 1 जुलाई से प्रभावी होगा। आयोग ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में बढ़ते वित्तीय घाटे की भरपाई के लिए यह कदम उठाया गया है।

तमिलनाडु जनरेशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन (TANGEDCO) की विज्ञप्ति में कहा गया है कि संशोधित टैरिफ के अनुसार, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए विभिन्न कैटेगरी में 5 रुपये से 40 रुपये के बीच की वृद्धि की गई है। पट्टाली मक्कल कच्ची और अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम सहित तमाम विपक्षी दलों ने टैरिफ संशोधन का विरोध किया है।

अब कितना देना होगा बिल?

बढ़ाई गई नई दरों के मुताबिक अब 0 से लेकर 400 यूनिट तक बिजली इस्तेमाल करने वालो को अब 4 रुपए 60 पैसे की जगह 4 रुपए 80 पैसे के हिसाब से बिल भरना होगा। इसके अलावा 401 यूनिट से 500 यूनिट तक इस्तेमाल करने पर बिजली उपभोक्ता को 6 रुपए 15 पैसे से बढ़ाकर 6 रुपए 45 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से बिल का भुगतान करना होगा। वहीं, 501 यूनिट से 600 यूनिट तक बिजली यूज करने पर 8 रुपए 15 पैसे से बढ़ाकर 8 रुपए 55 पैसे का बिल भुगतान करना होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें