Get App

EPF: ईपीएफ सब्सक्राइबर्स के लिए बड़ी खबर, अप्रैल तक यूपीआई के जरिए निकाल सकेंगे पैसे

ईपीएफओ अपने सब्सक्राइबर्स के लिए यूपीआई आधारित विड्रॉल की सुविधा इस साल अप्रैल तक शुरू कर सकता है। इसके तहत यूपीआई के जरिए ईपीएफ का पैसा सीधे सब्सक्राइबर के बैंक अकाउंट में आ जाएगा। अभी सब्सक्राइबर्स को पैसे निकालने के लिए विड्रॉल क्लेम फाइल करना होता है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Jan 16, 2026 पर 10:54 PM
EPF: ईपीएफ सब्सक्राइबर्स के लिए बड़ी खबर, अप्रैल तक यूपीआई के जरिए निकाल सकेंगे पैसे
अभी एंप्लॉयीज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) इस प्रोजेक्ट को लागू करने के लिए सॉफ्टवेयर पर काम कर रहा है।

ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स जल्द अपने प्रोविडेंट फंड का एक हिस्सा यूपीआई के जरिए निकाल सकेंगे। सब्सक्राइबर्स के बैंक अकाउंट में डायरेक्ट ट्रांसफर की यह सुविधा इस साल अप्रैल तक शुरू हो सकती है। एक सीनियर अधिकारी ने पीटीआई को यह जानकारी दी।

ईपीएफ का एक हिस्सा यूपीआई के जरिए निकाला जा सकेगा

सूत्र के मुताबिक, लेबर मिनिस्ट्री एक सिस्टम पर काम कर रहा है, जिसके तहत एंप्लॉयीज प्रोविडेंट फंड (EPF) का एक खास हिस्सा ब्लॉक रहेगा, जबकि बाकी हिस्सा यूपीआई के जरिए विड्रॉल के वास्ते उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सब्सक्राइबर यह देख सकेगा कि वह कितना पैसा यूपीआई के जरिए अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकता है।

सब्सक्राइबर को ट्रांजेक्शन के लिए यूपीआई पिन का इस्तेमाल करना होगा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें