EPFO: कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने आधार को यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) से लिंक करने और उसमें अपडेट करने के प्रोसेस को आसान बना दिया है। 13 अगस्त को जारी सर्कुलर के मुताबिक अब सदस्यों को अपनी डिटेल्स अपडेट कराने में न तो ज्यादा समय लगेगा। कर्मचारियों को हर बार EPFO की मंजूरी की जरूरत भी नहीं होगी।
