Get App

EPFO जमा करने लगा PF अकाउंट में ब्याज; आपके खाते में कितना आएगा पैसा, समझें पूरा कैलकुलेशन

EPFO Interest 2024-25: वित्त वर्ष 2024-25 के लिए EPFO ने ब्याज जमा करना शुरू कर दिया है। इस बार सरकार ने 8.25% की ब्याज दर तय की है। जानिए आपके पीएफ अकाउंट में कितना ब्याज आएगा और उस पर कैसे टैक्स लगेगा।

Suneel Kumarअपडेटेड Jun 30, 2025 पर 3:16 PM
EPFO जमा करने लगा PF अकाउंट में ब्याज; आपके खाते में कितना आएगा पैसा, समझें पूरा कैलकुलेशन
आपको अपने पीएफ अकाउंट में कितना ब्याज मिलेगा, यह उसमें मौजूद रकम से तय होता है।

EPFO Interest 2024-25: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए PF अकाउंट में ब्याज का पैसा जमा करना शुरू कर दिया है। इस बार केंद्र सरकार ने 8.25% की ब्याज दर तय की है। यह दर EPFO के लगभग 7 करोड़ सब्सक्राइबर्स पर लागू होगी। EPF पर मिलने वाला यह ब्याज टैक्स-फ्री होता है और लंबे समय में मजबूत रिटर्न देने वाला सुरक्षित निवेश विकल्प माना जाता है।

PF अकाउंट में कितना आएगा ब्याज?

आपको अपने पीएफ अकाउंट में कितना ब्याज मिलेगा, यह उसमें मौजूद रकम से तय होता है। अगर आपके पीएफ खाते में ₹1 लाख हैं, तो आपको 8.25% की सालाना दर ₹8,250 का ब्याज मिल सकता है। ₹1 से ₹15 लाख के पीएफ बैलेंस पर मिलने वाले ब्याज का कैलकुलेशन आप नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं।

EPF बैलेंस  सालाना ब्याज 
मासिक औसत ब्याज 
₹1 लाख ₹8,250 ₹687.50
₹3 लाख ₹24,750 ₹2,062.50
₹5 लाख ₹41,250 ₹3,437.50
₹10 लाख ₹82,500 ₹6,875.00
₹15 लाख ₹1,23,750 ₹10,312.50

नोट: यह आंकड़े स्थिर बैलेंस (Static Corpus) मानकर दिए गए हैं। अगर कोई कर्मचारी हर महीने PF में योगदान करता है, तो कंपाउंडिंग के चलते असल ब्याज इससे अधिक हो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें