Get App

EPFO: EPF में अपनी पर्सनल जानकारी स्वयं कर सकते हैं अपडेट, किये ये नए बदलाव

EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने सदस्यों के लिए पर्सनल जानकारी अपडेट करने के प्रोसेस को आसान बना दिया है। अब जिन सदस्यों का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) आधार से लिंक है, तो वह बिना कोई डॉक्यूमेंट अपलोड किए अपना EPF प्रोफाइल अपडेट कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 08, 2025 पर 8:16 AM
EPFO: EPF में अपनी पर्सनल जानकारी स्वयं कर सकते हैं अपडेट, किये ये नए बदलाव
EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के लिए EPF पर 8.25% ब्याज दर बनाए रखने का फैसला किया है।

EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने सदस्यों के लिए पर्सनल जानकारी अपडेट करने के प्रोसेस को आसान बना दिया है। अब जिन सदस्यों का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) आधार से लिंक है, तो वह बिना कोई डॉक्यूमेंट अपलोड किए अपना EPF प्रोफाइल अपडेट कर सकते हैं।

अब आसान हुआ प्रोफाइल अपडेट

पहले EPF खाते में जानकारी अपडेट करने के लिए नियोक्ता (employer) की मंजूरी जरूरी होती थी, जिससे प्रोसेस में 28 दिन तक का समय लग सकता था। लेकिन अब अगर आपका UAN आधार से वेरिफाइड है, तो आप सीधे अपना नाम, जन्म तिथि, लिंग, राष्ट्रीयता, माता-पिता के नाम, वैवाहिक स्थिति, जीवनसाथी का नाम, जॉइनिंग और छोड़ने की तारीख जैसी जानकारियां अपडेट कर सकते हैं।

हालांकि, यदि आपका UAN 1 अक्टूबर 2017 से पहले जारी किया गया था, तो प्रोफाइल अपडेट के लिए अभी भी नियोक्ता की मंजूरी आवश्यक होगी। इसके अलावा आधार और PAN को EPF खाते से लिंक करना जरूरी है ताकि पैसा निकालना और प्रोफाइल अपडेट करने में देरी न हो।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें