EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने मेंबर्स को कई ऑनलाइन सुविधाएं देता है, जो आप उसके ऑफिशियल पोर्टल से इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन कभी-कभी वेबसाइट टेक्निकल प्रॉब्लम या डाउन होने की वजह से काम नहीं करती, जिससे यूजर्स को परेशानी होती है। खासतौर पर जब कोई PF बैलेंस चेक करना चाहता है या क्लेम फाइल करना हो। अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। UMANG ऐप की मदद से आप मोबाइल पर ही कई जरूरी PF सेवाओं का फायदा ले सकते हैं। अभी EPF खातों में 8.25% ब्याज भी क्रेडिट हो रहा है, तो ऐसे में PF बैलेंस और ब्याज चेक करने के लिए UMANG ऐप एक बहुत बढ़िया और आसान तरीका है।
