9 जनवरी को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्सों में गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी 23,550 से नीचे आ गया। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 528.28 अंक या 0.68 फीसदी की गिरावट के साथ 77,620.21 पर और निफ्टी 162.45 अंक या 0.69 फीसदी की गिरावट के साथ 23,526.50 पर बंद हुआ। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर का कहना है कि भारतीय शेयर बाजार में भी एशियाई बाजारों की तरह ही गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी बॉन्ड में बिकवाली के कारण निवेशकों में सतर्कता भावना हावी रही।
