Get App

FD Rates: क्या एफडी पर 9% ब्याज दर रह जाएगा सपना? RBI शुक्रवार को घटा सकता है रेपो रेट

FD Rates: क्या FD पर 8 से 9 फीसदी का ब्याज दर अब सपना रह जाएगा? दसअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) शुक्रवार को ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट (0.25%) की कटौती कर सकता है। ऐसा ज्यादातर एक्सपर्ट का मानना है कि RBI इस बार रेपो रेट घटा सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 06, 2025 पर 7:30 AM
FD Rates: क्या एफडी पर 9% ब्याज दर रह जाएगा सपना? RBI शुक्रवार को घटा सकता है रेपो रेट
FD Rates: क्या FD पर 8 से 9 फीसदी का ब्याज दर अब सपना रह जाएगा?

FD Rates: क्या FD पर 8 से 9 फीसदी का ब्याज दर अब सपना रह जाएगा? दसअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) शुक्रवार को ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट (0.25%) की कटौती कर सकता है। ऐसा ज्यादातर एक्सपर्ट का मानना है कि RBI इस बार रेपो रेट घटा सकता है। अगर ऐसा होता है Fixed Deposit पर मिलने वाला इंटरेस्ट कम हो सकता है। सरकार ने बीते 2 साल तक ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। अब अगर इंटरेस्ट कम होता है तो सेविंग पर मिलने वाला इंटरेस्ट कम हो सकता है।

क्या RBI घटाएगा इंटरेस्ट रेट?

आरबीआई ने फरवरी 2023 से रेपो रेट को 6.5% पर स्थिर रखा हुआ है। इसमें बीते 2 सालों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अब जब महंगाई कंट्रोल में है और बजट में भी फोकस कंजप्शन बढ़ाने पर है। इससे पहले RBI ने मई 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान ब्याज दरों में कटौती की गई थी। और उसके बाद इसे धीरे-धीरे 6.5% तक बढ़ा दिया गया था। अब कंजप्शन (Consuption) धीमा रहने के कारण RBI कर्ज सस्ता कर सकता है जिससे कैश लिक्वडिटी बढ़े।

7 फरवरी को होगा रेपो रेट का ऐलान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें