Get App

FD Rate Hike: फेडरल बैंक ने FD की ब्याज दरों में किया बदलाव, 7.50% तक का मिल रहा रिटर्न

FD Rate Hike: देश के बड़े प्राइवेट सेक्टर के फेडरल बैंक (Federal Bank FD Rates) ने 2 करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पर ब्याज दरों को बढ़ाने का फैसला किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 30, 2022 पर 4:24 PM
FD Rate Hike: फेडरल बैंक ने FD की ब्याज दरों में किया बदलाव, 7.50% तक का मिल रहा रिटर्न
फेडरल बैंक में आम लोगों के लिए 700 दिन की जमा अवधि पर ब्याज दर 7 फीसदी है।

FD Rate Hike: बढ़ती महंगाई से आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। ऐसे में लोगों को इससे राहत देने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India - RBI) लगातार अपनी ब्याज दरों में इजाफा कर रहा है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 30 सितंबर को अपनी समीक्षा बैठक में लगातार चौथी बार रेपो रेट (RBI Repo Rate) में इजाफे का फैसला किया है। इसके बाद से ही लगातार कई बैंकों ने लोन और डिपॉजिट की ब्याज (Deposit Rates) दरों में इजाफा किया है। इस बीच देश के बड़े प्राइवेट सेक्टर के फेडरल बैंक (Federal Bank FD Rates) ने 2 करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposits – FD) स्कीम पर ब्याज दरों में बदलाव किया है।

बैंक ने आखिरी बार 23 अक्टूबर 2022 को FD की ब्याज दरों में बदलाव किया था। ये नई ब्याज दरें आज यानी 30 अक्टूबर से लागू हो गई हैं। अब नई ब्याज दरों के बाद बैंक 7 दिन से लेकर 2222 दिन की अवधि के लिए डिपॉजिट पर 3 फीसदी से 6 फीसदी तक ब्याज दर मुहैया करा रहा है। वहीं सीनियर सिटीजन्स के लिए 3.50 फीसदी से 6.65 फीसदी ब्याज दर दे रहा है।

ब्याज दरें

फेडरल बैंक में आम लोगों के लिए 700 दिन की जमा अवधि पर ब्याज दर 7 फीसदी है। वहीं सीनियर सिटीजन्स के लिए इसी अवधि पर 7.50 फीसदी ब्याज दर का ऑफर कर रहा है। बैंक 7 से 29 दिन तक की FD पर 3 फीसदी ब्याज दर दे रहा है। वहीं 30 से 45 दिन की एफडी पर 3.25 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगी। फेडरल बैंक 46 से 60 दिन की जमा अवधि पर 3.75 फीसदी की दर से और 61 से 90 दिन की एफडी पर 4 फीसदी की दर से ब्याज दे रहा है। 91 से 119 दिन की एफडी-4.10 फीसदी की दर से ब्याज मिल रही है। जबकि 120 से 180 दिन की FD पर 4.25 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें