ESAF Small Finance Bank Fixed Deposit Rate: ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक (ESAF SFB) ने एक स्पेशल 999 दिनों की Fixed Deposit (FD) योजना शुरू की है। बैंक इस खास योजना के तहत आम जनता को 8 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है। सीनियर सिटीजन को एक्स्ट्रा 0.50 प्रतिशत का ब्याज दिया जाता है। इस खास FD प्लान का सब्सक्रिप्शन 30 नवंबर तक लिया जा सकता है।
