Indian Bank FD Rate: पब्लिक सेक्टर बैंक इंडियन बैंक ने Fixed Deposit पर अपनी ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है। इंडियन बैंक ने एफडी पर 90 बेसिस प्वाइंट यानी 0.90 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है। ये नई नई दरें 29 अक्टूबर 2022 से लागू हो गई है। इंडियन बैंक के रिवीजन के बाद 1 साल से 5 साल या उससे अधिक की मैच्योरिटी वाली वाली जमाराशियों पर 90 बीपीएस तक की बढ़ोतरी ब्याज दरों में की है।
