Fixed Deposit Rate of Kotak Mahindra Bank: एक महीने के अंदर दूसरी बार कोटक महिंद्रा बैंक ने अपनी FD पर ब्याज को बढ़ा दिया है। ये नई दरें 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर लागू होंगी। ये नई दरें 1 नवंबर से लागू होंगी। कोटक बैंक एक साल की मैच्योरिटी वाली जमा पर आम जनता को 6.10 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 6.60 फीसदी ब्याज दे रहा है। आरबीआई ने मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए प्रमुख रेपो रेट दरों को बढ़ाया है जिसके बाद बैंकों ने भी एफडी की दरों को बढ़ाना शुरू कर दिया। अब कोटक महिंद्रा 2 करोड़ रुपये से अधिक की FD पर ये ब्याज दरें ऑफर कर रहा है।
