फ्लैट खरीदने में ग्राहक को बिल्डर के एग्रीमेंट लेटर पर हस्ताक्षर करना होता है। यह एक कानूनी डॉक्युमेंट है, जिसमें शामिल नियम और शर्तें बिल्डर और ग्राहक दोनों पर लागू होती हैं। आम तौर पर इसका मकसद ग्राहक के हितों की सुरक्षा करना है। लेकिन बिल्डर इसमें ऐसी कई शर्तें शामिल करते हैं, जो उनके हितों की सुरक्षा से जुड़ी होती हैं। आम तौर पर किसी ग्राहक के लिए एग्रीमेंट में शामिल सभी नियम और शर्तों को पढ़ना और समझना मुश्किल होता है। फिर भी, ग्राहक को निम्निलिखित बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
