क्या आप अपने क्रेडिट कार्ड के बिल को पूरा चुकाने की जगह कैरी-फॉरवर्ड करते हैं, आप छोटी-बड़ी चीजों को खरीदने के लिए पर्सनल लोन (Personal Loan) लेते हैं? आप ई-कॉमर्स कंपनियों की साइट पर उपलब्ध 'बाय नाउ पे लेटर' (BNPL) फैसिलिटी का इस्तेमाल करते हैं? अगर इन सवालों के जवाब हां है तो आपको कर्ज लेने की अपनी आदत के बारे में एक बार सोचने की जरूरत है। दरअसल, इडिया में लोगों खासकर युवाओं की लाइफस्टाइल तेजी से बदल रही है। वे इसके लिए खुलकर कर्ज ले रहे हैं। RBI के डेटा से इसकी पुष्टि होती है।
