Credit Cards

GPF Interest: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने तय किया जनरल प्रॉवडेंट फंड पर ब्याज, इतना मिलेगा इंटरेस्ट

General Provident Fund: सरकार ने जनरल प्रॉविडेंट फंड (GPF) पर इंटरेस्ट रेट का ऐलान कर दिया है। जीपीएफ के अलावा सरकार ने जुलाई से सितंबर 2025 के लिए अन्य प्रॉविडेंट फंड पर मिलने वाले ब्याज की भी घोषणा कर दी है। सरकार जीपीए पर 1 जुलाई से 30 सितंबर 2025 तक 7.1 फीसदी का ब्याज देगी

अपडेटेड Jul 03, 2025 पर 3:35 PM
Story continues below Advertisement
General Provident Fund: सरकार ने जनरल प्रॉविडेंट फंड (GPF) पर इंटरेस्ट रेट का ऐलान कर दिया है।

General Provident Fund: सरकार ने जनरल प्रॉविडेंट फंड (GPF) पर इंटरेस्ट रेट का ऐलान कर दिया है। जीपीएफ के अलावा सरकार ने जुलाई से सितंबर 2025 के लिए अन्य प्रॉविडेंट फंड पर मिलने वाले ब्याज की भी घोषणा कर दी है। सरकार जीपीए पर 1 जुलाई से 30 सितंबर 2025 तक 7.1 फीसदी का ब्याज देगी। जीपीएफ पर 7.1 फीसदी का ब्याज पीपीएफ जितना ही दिया जा रहा है। पीपीएफ पर अभी 7.1 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। ये नई ब्याज दर जीपीएफ, कॉन्ट्रीब्यूटरी प्रॉविडेंट फंड, ऑल इंडिया सर्विस प्रॉविडेंट फंड और अन्य प्रॉविडेंट फंड पर भी लागू होगी।

कितना मिलेगा जीपीएफ पर इंटरेस्ट?

वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग (DEA) के अनुसार जनरल प्रॉविडेंट फंड और इसी तरह के प्रॉविडेंट पर सरकार 1 जुलाई 30 सितंबर 2025 तक 7.1 फीसदी का ब्याज देगी। सरकार ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है।


GPF पर PPF पर कितना मिलता है ब्याज?

जीपीएफ पर पीपीएफ जितना ही ब्याज मिल रहा है। पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) की दरों की तरह ही GPF की दर चलती है। नीचे बताए गए सभी फंड्स पर भी 7.1 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।

ये भी हैं GPF की तरह अन्य प्रॉविडेंट फंड्स – इस सभी फंड्स पर 7.1 फीसदी का ब्याज मिलेगा।

1. सामान्य प्रॉविडेंट फंड (सेंट्रल सर्विस)।

2. अंशदायी प्रॉविडेंट फंड (भारत)।

3. ऑल इंडिया सर्विस प्रॉविडेंट फंड

4. राज्य रेलवे प्रॉविडेंट फंड

5. सामान्य प्रॉविडेंट फंड (डिफेंस सर्विस)

6. इंडियन ऑर्डिनेंस डिपार्टमेंट प्रॉविडेंट फंड

7. इंडियन ऑर्डिनेंस डिपार्टमेंट फैक्टरीज प्रॉविडेंट फंड

8. भारतीय नौसेना डॉकयार्ड वर्कर्स (प्रॉविडेंट फंड)।

9. रक्षा सेवा अधिकारी प्रॉविडेंट फंड।

10. सशस्त्र बल कार्मिक प्रॉविडेंट फंड।

क्या है सामान्य प्रॉविडेंट फंड यानी जीपीएफ?

सामान्य प्रॉविडेंट फंड (GPF) एक तरह का प्रॉविडेंट फंड ही है जो सिर्फ भारतीय सरकारी केंद्रीय कर्मचारियों को दिया जाता है। सरकार में हर कोई अपने सैलरी का एक हिस्सा सामान्य प्रॉविडेंट फंड में जमा कर सकता है। जब कर्मचारी रिटायर होता है तो उनके पीरियड के दौरान जमा पैसा और ब्याज मिलता है। फाइनेंस मिनिस्ट्री हर तिमाही में जीपीएफ ब्याज दर की समीक्षा करती है। हर तिमाही के ब्याज का ऐलान कर ती है।

ITR 2025: आप चाहते हैं कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का नोटिस नहीं आए तो इन गलतियों से

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।