Get App

Global market:ग्लोबल संकेत अच्छे एशियाई बाजार ऊपर, SGX NIFTY फ्लैट, DOW FUTURES में भी मजबूती

Global market:आज एशियाई बाजारों में भी तेजी देखने को मिल रही है। SGX NIFTY 20 अंक ऊपर दिख रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.25 फीसदी बढ़त के साथ 26,860.59 के आसपास दिख रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 19, 2022 पर 8:18 AM
Global market:ग्लोबल संकेत अच्छे एशियाई बाजार ऊपर, SGX NIFTY फ्लैट, DOW FUTURES में भी मजबूती
ताइवान का बाजार 0.95 फीसदी की बढ़त के साथ 17,052.79 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 2.76 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 20,923.79 के स्तर पर नजर आ रहा है

ग्लोबल संकेत आज बाजार का साथ दे सकते हैं। एशियाई बाजार ऊपर दिख रहे हैं। DOW FUTURES में भी मजबूती है। हालांकि SGX NIFTY में फ्लैट कारोबार हो रहा है। कल अमेरिकी बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुए थे। S&P 500 फ्लैट बंद हुआ था। वहीं, Nasdaq में 18 और Dow में 39 अंकों की गिरावट देखने को मिली थी। हेल्थकेयर शेयरों में बिकवाली रही थी। हालांकि एनर्जी शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली थी।

20 साल के शिखर पर नैचुरल गैस के दाम

इस बीच एनर्जी कीमतों में तेजी का रुख कायम है। नेचुरल गैस की कीमतें 20 साल के शिखर पर पहुंच गई हैं। नेचुरल गैस 2008 के बाद अपने उच्चतम स्तर पर है। नेचुरल गैस का भाव 7.12% की तेजी के साथ $7.82 पर दिख रहा है। वहीं क्रूड भी 113 डॉलर के ऊपर कायम है। 1.31% के तेजी के साथ ब्रेंट का भाव $113 पर दिख रहा है। सोना भी 2000 डॉलर के करीब दिख रहा है। Donbas में रूस ने हमले तेज कर दिए हैं जिसका असर इन कमोडिटीज की कीमतों पर दिख रहा है।

एशिया बाजारों में तेजी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें