Get App

गोल्ड और सिल्वर ETF 16% तक गिरे, निवेशकों में हाहाकार; MCX पर लगातार तीसरे दिन टूटे सोना-चांदी

Gold-Silver ETFs: बड़ौदा BNP परिबास गोल्ड ETF 16 प्रतिशत गिरकर 135.20 रुपये प्रति यूनिट पर आ गया। बंधन सिल्वर ETF लगभग 16 प्रतिशत गिर गया। अब देखना यह है कि बजट ऐलानों से ETF कैसे प्रतिक्रिया देते हैं

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Feb 01, 2026 पर 10:44 AM
गोल्ड और सिल्वर ETF 16% तक गिरे, निवेशकों में हाहाकार; MCX पर लगातार तीसरे दिन टूटे सोना-चांदी
शुक्रवार को कीमती धातुओं की वैश्विक कीमतों में भारी गिरावट देखी गई थी।

MCX पर सोने और चांदी में बड़ी गिरावट जारी है। 1 फरवरी को MCX पर फरवरी में डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव 9 प्रतिशत तक गिरकर 136185 रुपये प्रति 10 ग्राम के लो तक चला गया। मार्च में डिलीवरी वाले सिल्वर फ्यूचर्स का भाव भी 9 प्रतिशत तक लुढ़ककर 265652 रुपये प्रति किलोग्राम के लो तक चला गया। इसके चलते गोल्ड ETF भी नीचे आ गए और रविवार को शुरुआती ट्रेडिंग में ही 16 प्रतिशत तक गिर गए। आज रविवार को बजट 2026 पेश होने जा रहा है।

बड़ौदा BNP परिबास गोल्ड ETF 16 प्रतिशत गिरकर 135.20 रुपये प्रति यूनिट पर आ गया। मोतीलाल ओसवाल गोल्ड ETF लगभग 16 प्रतिशत गिर गया। एडलवाइस गोल्ड ETF, LIC MF गोल्ड ETF और बिड़ला सन लाइफ गोल्ड ETF में से हर एक ने 15 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखी। ICICI प्रूडेंशियल गोल्ड ETF, बंधन गोल्ड ETF और ग्रो गोल्ड ETF में से हर एक शुरुआती ट्रेडिंग में लगभग 14 प्रतिशत गिर गया।

सिल्वर ETF का हाल

बंधन सिल्वर ETF लगभग 16 प्रतिशत गिर गया, जबकि मोतीलाल ओसवाल सिल्वर ETF और जीरोधा सिल्वर ETF लगभग 15 प्रतिशत गिर गया। ग्रो सिल्वर ETF और अन्य 14 प्रतिशत तक गिर गए। शुक्रवार को कीमती धातुओं की वैश्विक कीमतों में भारी गिरावट देखी गई थी। इसके कई कारण थे, जिनमें डॉलर की मजबूती, कीमतें रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद प्रॉफिट बुकिंग और केविन वॉर्श को अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व का नया चेयरमैन नॉमिनेट किया जाना मुख्य रहे। वॉर्श, जेरोम पॉवेल का कार्यकाल खत्म होने के बाद उनकी जगह लेंगे। वॉर्श पॉलिसी तय करते समय सेंट्रल बैंक की स्वतंत्रता की वकालत करने के लिए जाने जाते हैं। उनके नॉमिनेशन ने शॉर्ट टर्म में फेड की स्वतंत्रता के संबंध में कुछ चिंताओं को कम किया, जो अप्रत्यक्ष रूप से सोने और चांदी जैसी कीमती धातुओं के लिए नकारात्मक है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें