Get App

गोल्ड में निवेश में इसकी ऊंची कीमतें नहीं बनेंगी बाधा, कम अमाउंट से गोल्ड में निवेश शुरू करने के हैं कई विकल्प

अगर आप गोल्ड की रिकॉर्ड ऊंची कीमतों की वजह से गोल्ड खरीदने का प्लान टाल रहे हैं तो आपके लिए ऐसे कई विकल्प हैं, जिनमें कम अमाउंट से भी निवेश किया जा सकता है। इस निवेश पर भी आपको गोल्ड की कीमतों में तेजी का फायदा मिलेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 25, 2025 पर 6:35 PM
गोल्ड में निवेश में इसकी ऊंची कीमतें नहीं बनेंगी बाधा, कम अमाउंट से गोल्ड में निवेश शुरू करने के हैं कई विकल्प
गोल्ड ने इस साल निवेशकों को करीब 40 फीसदी रिटर्न दिया है।

भारत में सोना खरीदने की परंपरा सदियों से रही है। गोल्ड लोगों को आर्थिक सुरक्षा देता है। साथ ही इससे लोगों का भावनात्मक लगाव भी होता है। लेकिन, गोल्ड की कीमतों में जिस तरह से तेजी आई है, इसे खरीदना आसान नहीं रह गया है। लेकिन, अच्छी बात यह है कि गोल्ड में कम अमाउंट निवेश करने के कई विकल्प हैं। इससे बगैर बड़े आर्थिक बोझ गोल्ड खरीदा जा सकता है।

गोल्ड में दिलचस्पी

गोल्ड इकोनॉमी, इनफ्लेशन और करेंसी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से सुरक्षा देता है। साथ ही इंडिया में त्योहारों और शादी-ब्याह के दौरान महिलाएं गोल्ड ज्वेलरी पहनती हैं। कई लोग गोल्ड ज्वेलरी और गोल्ड कॉइन खरीदते हैं। लेकिन, उन्हें इन पर मेकिंग चार्ज चुकाना पड़ता है। साथ ही इन्हें सुरक्षित रखने के लिए भी फीस चुकानी पड़ती है। कई लोगों को यह खर्च गैर-जरूरी लगता है।

गोल्ड ईटीएफ

गोल्ड में निवेश का सबसे आसान जरिया गोल्ड ईटीएफ है। इसके जरिए आप गोल्ड में कम अमाउंट से भी निवेश कर सकते हैं। गोल्ड ईटीएफ की ट्रेडिंग स्टॉक मार्केट्स पर होती है। गोल्ड ईटीएफ की एक यूनिट एक ग्राम सोने के बराबर होती है। गोल्ड ईटीएफ को उसी तरह से खरीदा और बेचा जा सकता है, जिस तरह आप शेयरों को खरीदते और बेचते हैं। इसमें गोल्ड की प्योरिटी और उसे सुरक्षित रखने का सिरदर्द भी नहीं होता है। लेकिन, गोल्ड ईटीएफ में निवेश करने के लिए डीमैट अकाउंट जरूरी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें