गोल्ड लोन में ग्राहकों की दिलचस्पी बढ़ रही है। आरबीआई के मुताबिक, 22 मार्च, 2024 को गोल्ड लोन आउटस्टैंडिंग 1.03 लाख करोड़ रुपये था। यह एक साल पहले के मुकाबले 15 फीसदी ज्यादा है। कोटक महिंद्रा बैंक गोल्ड लोन की बढ़ती मांग का फायदा उठाना चाहता है। उसने करीब दो साल पहले गोल्ड लोन देना शुरू किया था। अब यह बैंक करीब 90 शहरों में ग्राहकों को गोल्ड लोन दे रहा है। कोटक महिंद्रा बैंक के प्रेसिडेंट (रिटेल एग्रीकल्चर एंड गोल्ड लोन) श्रीपद जाधव से मनीकंट्रोल ने बैंक के प्लान सहित कई मसलों पर बातचीत की। उनसे पूछा कि गोल्ड लोन में दिलचस्पी बढ़ने का क्या कारण है।
