Get App

गोल्ड में तेजी को देख आप जल्दबाजी में इसमें निवेश करने तो नहीं जा रहे? पहले ये बातें जान लीजिए

इस साल फरवरी के मध्य से गोल्ड में तेजी है। गोल्ड ने अंतराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में तेजी के नए रिकॉर्ड बनाए हैं। इस तेजी को देख कई लोग गोल्ड में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं। लेकिन, जल्बाजी में गोल्ड में निवेश करना ठीक नहीं है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 13, 2024 पर 10:16 PM
गोल्ड में तेजी को देख आप जल्दबाजी में इसमें निवेश करने तो नहीं जा रहे? पहले ये बातें जान लीजिए
इस साल अब तक गोल्ड का रिटर्न 13.6 फीसदी से ज्यादा रहा है।

सोने (Gold Rates) का भाव 2400 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गया है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह गोल्ड में कई साल वाले बुल रन की शुरुआत का संकेत है। इस साल अब तक गोल्ड का रिटर्न 13.6 फीसदी से ज्यादा रहा है। बीते छह महीनों में रिटर्न 25.5 फीसदी और बीते एक साल में 17.8 फीसदी रहा है। दशकों से सोने को इनफ्लेशन से बचाव का जरिया माना जाता है। हालांकि, पिछले कुछ महीनों में गोल्ड का रिटर्न इनफ्लेशन के रेट से ज्यादा रहा है। एक्सपर्ट्स गोल्ड में तेजी जारी रहने का अनुमान जता रहे हैं। ऐसे में अपने पोर्टफोलियो में गोल्ड की हिस्सेदारी पर यह फिर से विचार करने का सही समय है।

गोल्ड में तेजी की वजह क्या है?

पहले गोल्ड में जारी तेजी की वजह जान लेते हैं। पिछले एक-दो सालों में दुनिया में जियोपॉलिटकल टेंशन बढ़ा है। पिछले कुछ सालों में दुनियाभर में इनफ्लेशन में उछाल है। उधर, राजनीतिक अनिश्चितता की वजह से दुनिया के कई देशों के केंद्रीय बैंक गोल्ड में निवेश बढ़ा रहे हैं। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने इंटरेस्ट रेट में इस साल कमी के संकेत दिए हैं। लेकिन, वह इंटरेस्ट रेट में कटौती तभी करेगा, जब इनफ्लेशन पूरी तरह कंट्रोल में आ जाएगा।

गोल्ड में कितना निवेश होना चाहिए?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें