Get App

सोने की कीमतों में 1986 के बाद दिखी ऐसी तेजी, टूटा 39 साल पुराना रिकॉर्ड; जानें 10 बड़ी वजह

सोना 2025 में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहा है। इसने 1986 के बाद अपनी सबसे बेहतरीन तिमाही दर्ज की है। गोल्डमैन सैक्स और बैंक ऑफ अमेरिका जैसे वित्तीय संस्थान गोल्ड के लिए ऊंचे टारगेट प्राइस दे रहे हैं। आइए जानते हैं कि किन 10 वजहों से गोल्ड के दाम में तेजी देखने को मिल रही है और आगे क्या होगा।

Suneel Kumarअपडेटेड Apr 01, 2025 पर 5:51 PM
सोने की कीमतों में 1986 के बाद दिखी ऐसी तेजी, टूटा 39 साल पुराना रिकॉर्ड; जानें 10 बड़ी वजह
2025 की पहली तिमाही के दौरान सोने की कीमत में 18.5% की बढ़ोतरी हुई है।

Gold Rally 2025: सोने ने रिटर्न देने के पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसमें 2024 में जो जबरदस्त तेजी का सिलसिला शुरू हुआ था, वो 2025 में भी बदस्तूर जारी है। अब तक 2025 में सोने की कीमतों ने 20 अलग-अलग दिनों में अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ा है, यानी इन 20 दिनों में सोने की कीमतें पहले से ज्यादा ऊंची रही हैं।

अगर 2025 की पहली तिमाही यानी जनवरी-मार्च की बात करें, तो सोने की कीमत में 18.5% की बढ़ोतरी हुई है। यह गोल्ड का पिछले करीब 4 दशक यानी 1986 के बाद से सबसे अच्छा तिमाही प्रदर्शन है। मंगलवार को भारतीय बाजार में 24 कैरेट गोल्ड का दाम 90,410 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह 3,132.32 डॉलर प्रति औंस रही।

आइए जानते हैं कि किन 10 बड़ी वजहों के चलते गोल्ड ने 39 साल बाद अपनी सबसे अच्छी तिमाही दर्ज की है। साथ ही यह भी जानेंगे कि क्या सोने की कीमतों में तेजी का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें