Get App

Personal Loan: महंगे कर्ज और भारी EMI से मिलेगा छुटकारा, जानिए कैसे करें पर्सनल लोन का सही इस्तेमाल

Personal Loan: महंगे कर्ज और भारी EMI से परेशान हैं? सही तरीके से लिया गया पर्सनल लोन आपकी जेब हल्की नहीं, बल्कि राहत दे सकता है। जानिए कैसे आप समझदारी से पर्सनल लोन पर बड़ी बचत कर सकते हैं।

Suneel Kumarअपडेटेड Dec 03, 2025 पर 3:58 PM
Personal Loan: महंगे कर्ज और भारी EMI से मिलेगा छुटकारा, जानिए कैसे करें पर्सनल लोन का सही इस्तेमाल
पर्सनल लोन में प्रीपेमेंट का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह सीधे मूलधन को घटाता है।

Personal Loan: पर्सनल लोन सिर्फ जरूरत के समय लिए जाने वाले कर्ज नहीं हैं। अगर सही तरीके से इस्तेमाल किए जाएं तो ये महंगे कर्ज से राहत दिला सकते हैं, ब्याज खर्च घटा सकते हैं और मासिक EMI का दबाव कम कर सकते हैं। जानिए, कैसे पर्सनल लोन को समझदारी से लेकर पैसे बचाए जा सकते हैं।

महंगे कर्ज को एक साथ चुकाएं

अगर आपके पास कई कर्ज हैं, तो एक पर्सनल लोन लेकर इन्हें कंसोलिडेट करना फायदे का सौदा हो सकता है। जैसे कि क्रेडिट कार्ड का महंगा बकाया या अनसिक्योर्ड लोन।

कम ब्याज पर मिलने वाला एक बड़ा लोन कई महंगे कर्ज खत्म कर देता है। आपकी EMI भी आसान हो जाती है। कुल ब्याज का बोझ कम होता है। समय के साथ बचत बढ़ सकती है। हाल की सलाह भी यही कहती है कि महंगे कर्ज को बेहतर ब्याज वाले लोन में बदलना मासिक तनाव कम करता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें