Get App

Gold Price Crash: एक दिन में 5000 रुपये फिसला सोना, इन 3 वजहों से दुनियाभर में सोना धड़ाम

एमसीएक्स में शाम के सत्र में रात 10 बजे के करीब सोना 5,000 रुपये से ज्यादा यानी 3.59 फीसदी गिरकर 1,34850 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा था। एक्सपर्ट्स का कहना है कि देश और विदेश में सोने में पिछले कुछ हफ्तों में तेजी दिखी थी, उससे मुनाफावसूली की उम्मीद की जा रही थी

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Dec 29, 2025 पर 10:23 PM
Gold Price Crash: एक दिन में 5000 रुपये फिसला सोना, इन 3 वजहों से दुनियाभर में सोना धड़ाम
स्पॉट गोल्ड 3.6 फीसदी गिरकर 4,367.97 डॉलर पर आ गया। 26 दिसंबर को सोना 4,549.71 डॉलर प्रति औंस की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था।

सोने की कीमतें 29 दिसंबर को क्रैश कर गई। देश से लेकर विदेश में सोने में गिरावट आई। स्पॉट गोल्ड 3.6 फीसदी गिरकर 4,367.97 डॉलर पर आ गया। 26 दिसंबर को सोना 4,549.71 डॉलर प्रति औंस की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था। यूएस गोल्ड फ्यूचर्स भी 3.6 फीसदी गिरकर 4,387.40 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। खास बात यह रही की सोने के अलावा चांदी, प्लैटिनम और कॉपर में भी गिरावट आई।

साल के अंत में दुनियाभर में मुनाफावसूली

इंडिया में गोल्ड फ्यूचर्स में भी बड़ी गिरावट दिखी। एमसीएक्स में शाम के सत्र में रात 10 बजे के करीब सोना 5,000 रुपये से ज्यादा यानी 3.59 फीसदी गिरकर 1,34850 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा था। एक्सपर्ट्स का कहना है कि देश और विदेश में सोने में पिछले कुछ हफ्तों में तेजी दिखी थी, उससे मुनाफावसूली की उम्मीद की जा रही थी। साल के अंत में ऊंची कीमतों पर निवेशकों ने मुनाफावसूली की, जिससे कीमतों में बड़ी गिरावट आई।

जियोपॉलिटिकल टेंशन घटने का असर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें