Get App

Gold price crash: इन 5 वजहों से क्रैश हुआ गोल्ड, 6% तक गिरा भाव; अब आगे क्या होगा?

Gold price crash: दिवाली के बाद सोने में 6% तक की बड़ी गिरावट आई है। जानिए कौन-सी 5 वजहें बनीं इस क्रैश की जड़ और क्या अब गोल्ड की रैली खत्म होने वाली है या फिर HSBC जैसी संस्थाओं की भविष्यवाणी सच होगी।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Oct 21, 2025 पर 9:27 PM
Gold price crash: इन 5 वजहों से क्रैश हुआ गोल्ड, 6% तक गिरा भाव; अब आगे क्या होगा?
एक्सपर्ट का मानना है कि गोल्ड बबल जोन में पहुंच गया था, जिससे चलते बड़ी गिरावट आना तय था।

Gold price crash: पिछले कुछ महीनों से गोल्ड में लगातार जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही थी। लेकिन, अब गोल्ड की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। मंगलवार, 21 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव करीब 6% तक गिर गए। मंगलवार शाम 8.24 बजे तक स्पॉट गोल्ड का प्राइस 6.00% तक गिरकर 4,094.98 डॉलर प्रति औंस पर आ गया था।

हालांकि, बाद में थोड़ी रिकवरी दिखी और 09.22 बजे तक गोल्ड 5.20% गिरावट के साथ 4,137 डॉलर प्रति औंस पर था। यह 4 साल में पहली बार है, जब एक दिन में गोल्ड का दाम इतना ज्यादा गिरा है।

किस वजह से क्रैश हुआ गोल्ड?

गोल्ड की कीमतों में हालिया तेजी को व्यापार और भूराजनीतिक तनाव का सपोर्ट मिला था। कई देशों ने डॉलर पर निर्भरता घटाने के लिए सोने की खरीद बढ़ाई थी। इनमें भारत और चीन जैसे देश शामिल हैं। लेकिन, अब 5 वजहों से एकाएक सोने की कीमतों में भारी गिरावट आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें