Gold price Outlook: सोने का भाव इस महीने ऐतिहासिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। लेकिन, उसके बाद इसमें तेज गिरावट आई है। इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड $4,381.21 प्रति औंस के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था। वह अब 6% से ज्यादा गिरकर $4,100 के आसपास आ गया है। यह 2013 के बाद का सबसे बड़ा एक दिन का नुकसान है। वहीं, भारत में सोने की कीमतें ₹1.32 लाख से गिरकर लगभग ₹1.21 लाख प्रति 10 ग्राम हो गई हैं। यह वैश्विक संकेत और मौसमी डिमांड में कमजोरी से मेल खाती हैं।
