Gold Price: भारत में बीते 7 हफ्तों में सोने का भाव 9,506 रुपये चढ़ा है। भारत और इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। शुक्रवार को भारतीय बाजार में सोने ने सातवें हफ्ते और अंतरराष्ट्रीय बाजार में आठवें हफ्ते बढ़ोतरी दर्ज की है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, ट्रेड वार की आशंकाओं और भू-राजनीतिक तनावों के कारण सोने की कीमतें लगातार ऊंचाई पर बनी हुई हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लगाए गए टैरिफ से भी सोने की मांग बढ़ी है। ऐसे में बड़ा सवाल है कि क्या गोल्ड जल्द 90,000 रुपये के स्तर को पार कर जाएगा।
