Gold Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के रुख के साथ साथ ज्वैलरी सेलर्स आभूषण विक्रेताओं की ताजा लिवाली से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 550 रुपये की मजबूती के साथ 75,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार सोमवार को सोना 75,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव बढ़कर क्रमश: 75,700 रुपये प्रति 10 ग्राम और 75,350 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
