Gold Silver Price Today 20 April 2023: अक्षय तृतीया से पहले सोने के भाव में रौनक लौट आई है। कल शाम को गोल्ड का भाव 59,000 रुपये तक आने के बाद आज इसमें तेजी नजर आई। सोने का भाव ज्वैलरी बाजार में 60,000 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को सोने और चांदी दोनों में तेजी रही। सोने का रेट 596 रुपये उछलकर 60,517 रुपये पर आ गया। आज चांदी के भाव में 1,300 रुपये से अधिक तेजी रही। चांदी का रेट 75,112 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
