Get App

Gold Price: तीन दिन में ₹15,822 उछला सोना, अब आगे कैसी रहेगी चाल? जानिए एक्सपर्ट से

Gold Price: MCX पर सोना तीन दिन में ₹15,822 उछलकर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। भू-राजनीतिक तनाव, कमजोर रुपया और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग ने तेजी को हवा दी है। आगे सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल बता रहे एक्सपर्ट।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jan 21, 2026 पर 10:31 PM
Gold Price: तीन दिन में ₹15,822 उछला सोना, अब आगे कैसी रहेगी चाल? जानिए एक्सपर्ट से
दोबारा ट्रेड वॉर की आशंका ने निवेशकों को शेयर जैसे जोखिम वाले एसेट्स से दूर कर दिया है।

Gold Price: सोने की कीमतों में तेजी का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार, 21 जनवरी को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज MCX पर फरवरी डिलीवरी वाला गोल्ड फ्यूचर्स ₹7,774 यानी 5.16% चढ़कर ₹1,58,339 प्रति 10 ग्राम के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया।

तीन दिन में ₹15,822 की छलांग

सोने ने मंगलवार को भी रिकॉर्ड तोड़ते हुए फ्यूचर्स ट्रेड में ₹1.5 लाख प्रति 10 ग्राम का स्तर पार किया था। बीते तीन सत्रों में सोने की कीमतें कुल ₹15,822 या 11.10% बढ़ चुकी हैं। 16 जनवरी को सोना ₹1,42,517 प्रति 10 ग्राम पर था, जो अब तेजी से ऊपर निकल चुका है।

अप्रैल एक्सपायरी वाले गोल्ड फ्यूचर्स में भी जोरदार तेजी देखने को मिली। यह ₹8,869 या 5.63% चढ़कर ₹1,66,425 प्रति 10 ग्राम के लाइफटाइम हाई पर पहुंच गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें