Get App

Gold price today: सोने की कीमतों में फिर तूफानी तेजी, ₹1.27 लाख तक पहुंच भाव; अब आगे क्या?

Gold price today: सोने की कीमतें गुरुवार को फिर से ₹1.27 लाख प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि साल के अंत तक सोना $4,300 से $4,600 प्रति औंस तक जा सकता है। जानिए किन 5 वजहों से दोबारा बढ़ रहे सोने के दाम।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 13, 2025 पर 3:14 PM
Gold price today: सोने की कीमतों में फिर तूफानी तेजी, ₹1.27 लाख तक पहुंच भाव; अब आगे क्या?
अमेरिका में ब्याज दर घटने की उम्मीदों ने सोने में निवेश बढ़ा दिया है।

Gold price today: सोने की कीमतों में गुरुवार (13 नवंबर) को तेजी का सिलसिला जारी रहा। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निवेशकों की मजबूत खरीदारी देखने को मिली। यह बढ़त अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों और भू-राजनीतिक तनाव के कारण आई है। भारत में 10 ग्राम सोने की कीमत ₹1.27 लाख पहुंच गई, जो पिछले दिन के मुकाबले ₹2,290 ज्यादा है। गुरुवार दोपहर 2.26 बजे तक MCX पर सोना 0.95% की बढ़त के साथ ₹1,27,666 पर कारोबार कर रहा था।

ग्लोबल मार्केट में तेजी

वैश्विक बाजारों में स्पॉट गोल्ड 0.4% बढ़कर $4,214.52 प्रति औंस पर पहुंच गया। अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स (दिसंबर डिलीवरी) 0.1% बढ़कर $4,218.20 प्रति औंस पर बंद हुए। यह 21 अक्टूबर के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है।

गोल्ड में तेजी की वजह

सब समाचार

+ और भी पढ़ें