Get App

Gold Price Today: आज गुरुवार को सस्ता हुआ सोना, जानिये 27 फरवरी को कितनी कम हुई कीमत

Gold Rate Today: आज गुरुवार 27 फरवरी को सोना सस्ता हुआ है। 24 कैरेट सोने का भाव 400 रुपये तक गिरा है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 380 रुपये तक कम हुआ है। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 87,800 रुपये के आसपास और 22 कैरेट गोल्ड 80,400 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 27, 2025 पर 7:35 AM
Gold Price Today: आज गुरुवार को सस्ता हुआ सोना, जानिये 27 फरवरी को कितनी कम हुई कीमत
Gold Price Today: 27 फरवरी को सोना सस्ता हुआ है।

Gold Rate Today: आज गुरुवार 27 फरवरी को सोना सस्ता हुआ है। 24 कैरेट सोने का भाव 400 रुपये तक गिरा है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 380 रुपये तक कम हुआ है। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 87,800 रुपये के आसपास और 22 कैरेट गोल्ड 80,400 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। एक किलोग्राम चांदी का दाम 98,000 रुपये के स्तर के नीचे आ गया है। चेक करें आज का सोने-चांदी का भाव।

सोने-चांदी में आया करेक्शन

सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बाद आज करेक्शन आया है। अगर वैश्विक स्तर पर डॉलर इंडेक्स मजबूत होता है या अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कोई सख्त रुख अपनाता है, तो सोने की कीमतों में और नरमी आ सकती है। इसके अलावा अगर घरेलू बाजार में त्योहारी मांग कम होती है या निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली की जाती है, तो सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल सकती है। ऐसे में बाजार पर नजर बनाए रखना जरूरी है, क्योंकि किसी भी आर्थिक सुधार या नीतिगत बदलाव से सोने की कीमतों में करेक्शन संभव है।

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें