Gold Rate Today In India: आज मंगलवार 30 जुलाई को सोने के भाव में तेजी रही। सोने का भाव देश के ज्यादातर राज्यों में पिछले एक हफ्ते में 6,200 रुपये तक सस्ता हो गया है। हालांकि, आज इसमें बढ़ोतरी नजर आई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 69,320 रुपये पर है। मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 69,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। चांदी की बात करें तो इसका भाव 85,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। आइए जानते हैं देश के 12 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत कितनी है...
