Get App

Gold Rate Today: सोना 1 लाख रुपये के पार! जानिये गुरुवार 5 जून का गोल्ड रेट

Gold Rate Today: आज गुरुवार 5 जून 2025 को सोने की कीमतों में हल्की बढ़त देखी गई। 22 और 24 कैरेट सोने के रेट में सिर्फ 10 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में 22 कैरेट सोना 91,060 रुपये और 24 कैरेट सोना 99,330 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रहा है। मुंबई, पटना और लखनऊ जैसे शहरों में भी सोने के भाव लगभग इसी तरह बने हुए हैं

Edited By: Sheetalअपडेटेड Jun 05, 2025 पर 1:16 PM
Gold Rate Today: सोना 1 लाख रुपये के पार! जानिये गुरुवार 5 जून का गोल्ड रेट
Gold Rate Today: आज 5 जून को सोने के भाव में मामूली तेजी रही।

Gold Rate Today: आज गुरुवार 5 जून 2025 को सोने के भाव में मामूली बढ़त देखने को मिली।  22 और 24 कैरेट गोल्ड के रेट में 10 रुपये ही चढ़ा। देश के बड़े शहरों में 10 ग्राम सोने का भाव 99,300 रुपये 22 कैरेट सोने का रेट 90,900 रुपये के ऊपर ही कारोबार कर रहा है। यहां जानें आज गुरुवार 5 जून 2025 को देश के बडे़ शहरों में क्या रहा सोने-चांदी का भाव।

5 जून 2025 - आज सोने-चांदी के दाम में उछाल

गुरुवार को देशभर में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली। इसके पीछे वजह है अमेरिका में आर्थिक कमजोरी के संकेत, जैसे कि सर्विस सेक्टर में गिरावट और नौकरी के आंकड़ों में सुस्ती। इससे उम्मीद बढ़ गई है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व इस साल दो बार ब्याज दरें घटा सकता है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 91,300 रुपये और 24 कैरेट सोना 99,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जीएसटी जोड़ने के बाद 24 कैरेट सोने की कीमत 1,02,588 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है।

चांदी में भी तेजी, एमसीएक्स पर मिला मिला-जुला रुख

सब समाचार

+ और भी पढ़ें