Gold Price Today: दिल्ली में आज सोना सस्ता हुआ है। वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 120 रुपये की गिरावट के साथ 72,180 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमत कल ही के बंद भाव 90,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। इसमें कोई बदलाव नहीं आया। इंदौर में आज सोना-चांदी दोनों महंगे हुए हैं।
