Gold Price Today: सोमवार 1 मई को दिल्ली में सोने की कीमत 55,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है। कमजोर वैश्विक रुझानों के कारण सोने का भाव 150 रुपये कम होकर 56,000 रुपये के नीचे खुला। गोल्ड का पिछला बंद भाव 56,000 रुपये था। चांदी भी सोमवार को 200 रुपये की गिरावट के साथ 76,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती नजर आई।
