Get App

Gold Price Today: दिल्ली और इंदौर में सस्ता हुआ सोना, यहां जानिये क्या रहा गोल्ड रेट

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 200 रुपये गिरकर 99,370 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया, जो सोमवार को 99,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 200 रुपये टूटकर 98,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 15, 2025 पर 11:54 PM
Gold Price Today: दिल्ली और इंदौर में सस्ता हुआ सोना, यहां जानिये क्या रहा गोल्ड रेट
आज दिल्ली और इंदौर में सस्ता हुआ है सोना।

Gold Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 200 रुपये गिरकर 99,370 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया, जो सोमवार को 99,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 200 रुपये टूटकर 98,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। मंगलवार को सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दामों में भारी गिरावट दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और मध्य प्रदेश के इंदौर जैसे प्रमुख बाजारों में बिकवाली के दबाव और वैश्विक संकेतों के चलते सोने और चांदी की कीमतें लुढ़क गईं।

चांदी 3,000 रुपये टूटी, रिकॉर्ड स्तर से फिसली

सोमवार को रिकॉर्ड 1,15,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंची चांदी मंगलवार को 3,000 रुपये की गिरावट के साथ 1,12,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर आ गई। तेज़ी के बाद निवेशकों द्वारा की गई मुनाफावसूली इसका मुख्य कारण रही।

इंदौर में सोना और चांदी की कीमतों में भी गिरावट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें