Gold Price Today: मजबूत वैश्विक रुख के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 70 रुपये की तेजी के साथ 72,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, इंदौर में आज सोने के दाम में गिरावट रही। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमत पिछले बंद भाव के मुकाबले 400 रुपये की गिरावट के साथ 91,500 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी। पिछले कारोबारी सत्र में यह 91,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
