Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ गोल्ड, जानें 15 अक्टूबर का सोने का भाव

Gold Rate In India: आज मंगलवार 15 अक्टूबर को लगातार दूसरे दिन सोने के भाव में गिरावट आई है। गोल्ड का दाम 270 रुपये तक कम हुआ है। मुंबई और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों में 22 कैरेट सोने की कीमत 71,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है

अपडेटेड Oct 15, 2024 पर 8:58 AM
Story continues below Advertisement
Gold Price: Gold Price: देश में सोने के भाव करवाचौथ से पहले कम हो रहे हैं।

Gold Rate In India: आज मंगलवार 15 अक्टूबर को लगातार दूसरे दिन सोने के भाव में गिरावट आई है। गोल्ड का दाम 270 रुपये तक कम हुआ है। मुंबई और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों में 22 कैरेट सोने की कीमत 71,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। दिल्ली, लखनऊ, जयपुर मे 24 कैरेट गोल्ड का रेट 77,700 रुपये के आसपास है। आज चांदी की कीमत 96,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है।

दिल्ली, नोएडा, और गाजियाबाद में गोल्ड रेट:

आज, 15 अक्टूबर, मंगलवार को सोने के दाम में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। सोने का भाव 270 रुपये तक कम हुआ है। मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 71,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। वहीं, दिल्ली, लखनऊ और जयपुर में 24 कैरेट सोना 77,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है। नोएडा और गाजियाबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 76,810 रुपये है, जबकि 22 कैरेट 71,290 रुपये प्रति 10 ग्राम।


देश के बड़े शहरों में 15 अक्टूबर 2024 को 22 और 24 कैरेट गोल्ड का रेट

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव 24 कैरेट सोने का आज का भाव
दिल्ली 71,290 77,760
मुंबई 71,140 77,610
अहमदाबाद 71,190 77,660
चेन्नई 71,140 77,610
कोलकाता 71,140 77,610
गुरुग्राम 71,290 77,810
लखनऊ 71,290 77,810
बेंगलुरु 71,140 77,610
जयपुर 71,290 77,810
पटना 71,190 77,660
भुवनेश्वर 71,140 77,610
हैदराबाद 71,140 77,610

सोमवार को दिल्ली के लोकल सर्राफा बाजार में इस रेट पर बंद हुआ गोल्ड 

सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 200 रुपये बढ़कर 78,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गई। हालांकि, वैश्विक स्तर पर सोने में गिरावट आई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। शुक्रवार को सोना 78,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। ताजा औद्योगिक मांग के कारण चांदी 500 रुपये बढ़कर 93,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले बंद भाव में यह 93,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इसके अलावा, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 600 रुपये बढ़कर 78,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। इससे पहले यह 78,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इससे पहले सात अक्टूबर को सोने की कीमत रिकॉर्ड 78,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।