Gold Rate In India: आज मंगलवार 15 अक्टूबर को लगातार दूसरे दिन सोने के भाव में गिरावट आई है। गोल्ड का दाम 270 रुपये तक कम हुआ है। मुंबई और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों में 22 कैरेट सोने की कीमत 71,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। दिल्ली, लखनऊ, जयपुर मे 24 कैरेट गोल्ड का रेट 77,700 रुपये के आसपास है। आज चांदी की कीमत 96,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है।
