Gold Price Today: सोने का फिर चढ़ रहा भाव, एक सप्ताह में ₹3990 महंगा; चेक करें 10 बड़े शहरों का रेट

Gold Rate Today: ग्लोबल लेवल पर रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव के बीच सेफ हैवन माने जाने वाले गोल्ड में निवेश बढ़ रहा है। वहीं देश के अंदर शादी सीजन के कारण सोने की खरीद बढ़ रही है। दूसरी कीमती धातु चांदी की बात करें तो इसकी कीमत एक सप्ताह में 2500 रुपये बढ़कर 92,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच चुकी है

अपडेटेड Nov 24, 2024 पर 8:16 AM
Story continues below Advertisement
इंदौर के सराफा बाजार में 23 नवंबर को सोना के भाव में 350 रुपये और चांदी के भाव में 450 रुपये की तेजी आई।

Gold Rate Today In India: सोने की कीमत को एक बार फिर पंख लग गए हैं। पिछले एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड की घरेलू कीमतों में 3990 रुपये की तेजी आई है। रविवार, 24 नवंबर को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 79790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं मुंबई में कीमत 79640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। देश के 10 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत किस हाई पर है, आइए जानते हैं...

दिल्ली में सोने का भाव

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 79,790 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 73,150 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


कोलकाता और मुंबई में कीमत

वर्तमान में मुंबई, कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 73,000 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 79,640 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत

चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 73,000 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 79,640 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

भोपाल और अहमदाबाद में भाव

अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 73,050 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 79,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

हैदराबाद में भाव

हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 73,000 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 79,640 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

जयपुर और चंडीगढ़ में भाव

इन दोनों शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 79,790 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 73,150 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Business Idea: किसी भी गली में शुरू करें खिलौनों का बिजनेस, खरीदारों की लग जाएगी लाइन, ताबड़तोड़ होगी कमाई

लखनऊ में कीमत

लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 79,790 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 73,150 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सोने की कीमत तेजी के पीछे डॉमेस्टिक और ग्लोबल फैक्टर्स वजह हैं। ग्लोबल लेवल पर रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव के बीच सेफ हैवन माने जाने वाले गोल्ड में निवेश बढ़ रहा है। वहीं देश के अंदर शादी सीजन के कारण सोने की खरीद बढ़ रही है।

चांदी के भाव में कितना उछाल

दूसरी कीमती धातु चांदी की बात करें तो इसकी कीमत एक सप्ताह में 2500 रुपये बढ़कर 92,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच चुकी है। 22 नवंबर को एशियाई बाजार में चांदी 1.42 प्रतिशत बढ़कर 31.83 डॉलर प्रति औंस पर रही। वहीं दिल्ली के सराफा बाजार में यह 300 रुपये की तेजी के साथ 93,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

विदेश में पढ़ाई के लिए एजुकेशन लोन लेना चाहते हैं? जानिए क्या है इसका प्रोसेस

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।