Gold Rate Today: सोने में तेजी पर ब्रेक लगा है। सप्ताह के पहले दिन सोमवार की सुबह देश में सोने की कीमत में गिरावट है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 141360 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है। मुंबई में कीमत 141210 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। बीते सप्ताह 24 कैरेट गोल्ड 7040 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड 6450 रुपये मजबूत हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,530.42 डॉलर प्रति औंस के नए पीक पर पहुंच चुका है। आइए जानते हैं देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट...
